फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुकान में सोया व्यक्ति हीटर से 20 फीसदी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। दुकान में काम करने के बाद रात को सोया व्यक्ति हीटर से 20 फीसदी जल गया। झुलसे व्यक्ति की पहचान प्रेम लाल निवासी कॉलोनी मोड़ के रूप में हुई। सोमवार सुबह उसे सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम लाल कॉलोनी मोड़ स्थित एक दुकान में काम करता है। रविवार को देर रात कार्य करने के बाद वह वहीं पर सो गया। ठंड से बचने के लिए उसने हीटर जलाया। गहरी नींद में हीटर से उसके शरीर का ऊपरी भाग बुरी तरह जल गया। नींद खुली तो वह दर्द से कराहने लगा। उसे अन्य लोगों ने सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया, जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें