फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रंगमहल से शिफ्ट होगा श्रम अधिकारी का दफ्तर

Sun, 22 Feb 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रशासन चंबा ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला श्रम अधिकारी का कार्यालय रंगमहल से बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त चंबा द्वारा भवन का निरीक्षण करने के बाद लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रंगमहल, जिला चंबा की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र माना जाता है। प्रशासन की नई कार्ययोजना के तहत भवन को पूरी तरह लोक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित किया जाएगा। भवन खाली होने के बाद यहां विभिन्न सांस्कृतिक प्रोजेक्ट्स संचालित किए जाएंगे, जिससे जिला की समृद्ध विरासत को बढ़ावा मिलेगा।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ही जिला श्रम अधिकारी कार्यालय को शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। भवन को खाली करवाने के बाद इसका उपयोग सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शिफ्टिंग के संबंध में उच्च अधिकारियों को अनुमति हेतु पत्र भेज दिया गया है। आदेश प्राप्त होते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं, जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने कहा कि उपायुक्त के आदेश प्राप्त हो चुके हैं और जल्द ही कार्यालय को बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सेवाएं
वर्तमान में श्रम विभाग और रोजगार विभाग के कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर होने से आम जनता, विशेषकर मजदूर वर्ग और युवाओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। दोनों विभाग आपस में जुड़े होने के बावजूद दूरी के कारण लोगों का समय और धन व्यर्थ होता था। अब श्रम एवं रोजगार से संबंधित सभी सेवाएं बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और लोगों को शहर के अलग-अलग हिस्सों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें