फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना परमिट लगाई जा रहीं रेहड़ी-फड़ियों को 15 दिन में हटाएगी नप

Fri, 05 Dec 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद ने शहर में 200 अवैध रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। तय योजना के अनुसार 15 दिन में बिना अनुमति लगाईं ये रेहड़ी-फड़ियां हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में वर्तमान में केवल 95 रेहड़ीधारकों के पास ही परमिट हैं, जबकि बाकी रेहड़ी-फड़ी संचालक बिना अनुमति के कारोबार कर रहे हैं। नगर परिषद ने कई बार चेतावनी जारी की थी, लेकिन अवैध रेहड़ी-फड़ियों को नहीं हटाए जाने पर अब कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही अवैध रेहड़ियों को हटाया जाएगा। यदि कोई भी रेहड़ी धारक परमिट के लिए आवेदन करता है तो नगर परिषद उन्हें निर्धारित स्थान पर जगह उपलब्ध करवाएगी, लेकिन बिना परमिट किसी भी रेहड़ी-फड़ी को शहर में संचालित होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

चंबा शहर में पोस्ट ऑफिस से लेकर अस्पताल रोड और गांधी गेट से लेकर कसाकड़ा तक इतना अतिक्रमण हो गया है कि लोगों का चलना मुश्किल हो चुका है। कई बार राहगीर हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसको लेकर नगर परिषद ने यह फैसला लिया है कि अवैध रेहड़ी-फड़ियों को वहां से हटाया जाएगा। इसके बाद वे दोबारा रेहड़ी नहीं लगा पाएंगे, क्योंकि नगर परिषद की टीम शहर का निरीक्षण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें