फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीजों की आंखों में उजाला नहीं लौटा पाया मुफ्त इलाज का पैसा

Tue, 12 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खाते में लाखों रुपये जमा होने के बावजूद ठप पड़े मोतियाबिंद के ऑपरेशन
विज्ञापन

मुफ्त सामान नहीं मिलने से लटके 20 मरीजों के सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन
जिला कल्याण विभाग ने 65 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए दी थी धनराशि
प्रवीण कुमार
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में गरीब मरीज आंखों की रोशनी बचाने पहुंचे थे लेकिन सिस्टम ने उनकी उम्मीदों पर ही पर्दा डाल दिया।
सरकारी खाते में लाखों रुपये जमा होने के बावजूद मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन ठप पड़े हैं। मरीज मजबूरी में हजारों रुपये खर्च कर इलाज करवाने को विवश हैं। हैरानी की बात है कि जिस रकम से गरीबों की आंखों में फिर से उजाला लौटना था, वही रकम अब फाइलों और सरकारी खातों में कैद होकर रह गई है।
मेडिकल कॉलेज में 20 मरीजों के सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन मुफ्त सामान न मिलने से लटक गए हैं। ऐसे मरीजों के ऑपरेशन के लिए जिला कल्याण विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आठ लाख 20 हजार रुपये भी पिछले माह जमा करवाए हैं। बावजूद इसके मरीजों को पैसे देकर ऑपरेशन करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन स्थगित कर दिए हैं। चिकित्सा अधीक्षक को भी अवगत करवा दिया है। मांग की है कि मरीजों के ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान शीघ्र खरीदा जाए। 65 नेत्र रोगियों के इस धनराशि से मुफ्त ऑपरेशन हाेने हैं। पिछले दिनों तक मरीज अपनी समस्या को लेकर प्रबंधन के पास गए तो जवाब दिया गया कि मुफ्त ऑपरेशन के लिए उनके पास धनराशि नहीं है। वे जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाएं।

सरकारी अस्पताल में इस सोच के साथ आंखों का ऑपरेशन करवाने आए थे कि शायद उनका इलाज मुफ्त होगा लेकिन उन्हें ऑपरेशन के लिए पांच से छह हजार रुपये खर्च करने पड़े। - जनकराम, रूहणूकोठी


पत्नी की आंख मोतियाबिंद से खराब होती जा रही है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। प्रबंधन के पास मदद के लिए गए तो निराश होना पड़ा। अपने पैसे खर्च कर उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। - चुहड़ू राम, कल्हेल

... तो लैप्स हो जाएगी मुफ्त ऑपरेशन के लिए मिली राशि
जिला कल्याण विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मुफ्त ऑपरेशन करने के लिए जो धनराशि मेडिकल कॉलेज को जारी की थी, उसे खर्च करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित की गई थी। यदि यह धनराशि मरीजों के इलाज में खर्च नहीं हुई तो लैप्स भी हो सकती है।
विज्ञापन



जिला कल्याण अधिकारी और नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ इस बजट को खर्च करने के लिए बैठक बुलाई गई है। जो धनराशि आई है, उसका इस्तेमाल मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन में किया जाएगा। - डॉ. प्रदीप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें