8 टन कचरा भरमौर से बाहर डिस्पोजल को भेजा बाहर : विकास शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भरमौर और बीडीओ कार्यालय भरमौर के साझा प्रयासों से बड़ी सफलता मिली है।
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि भरमौर से 4 टन कचरा प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) के लिए बद्दी भेजा गया है। इससे पहले भी 4 टन कचरा प्रसंस्करण के लिए बद्दी भेजा गया था। इसे मिलाकर अब तक कुल 8 टन कचरा भरमौर से बाहर डिस्पोजल के लिए भेजा जा चुका है। एडीएम ने बताया कि इससे पहले भरमौर से जीरो वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए जाता था लेकिन अब एक ठोस शुरुआत कर दी है। धीरे-धीरे कचरे के इस ढेर को पूरी तरह खत्म करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सड़कों या रास्तों पर कचरा न फेंके, कचरा केवल सफाई कर्मचारियों या कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही दें। उन्होंने कहा कि लोगों का थोड़ा सा सहयोग प्रशासन के इन बड़े प्रयासों को सफल बना सकता है। संवाद