फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तमगा आदर्श विद्यालय का... शौचालय खस्ताहाल

Mon, 15 Dec 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री आदर्श विद्यालय का तमगा पाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी के शौचालय की दशा बेहद खराब है। बदबू के कारण 400 विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। हैरत तो यह है कि स्कूल प्रबंधन, एसएमसी पदाधिकारियों की नजर तक यहां पर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलूणी की सामाजिक अंकेक्षण की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल के शौचालय को खुलवाया गया। इस दौरान शौचालय की स्थिति बेहद खराब पाई गई। टीम ने स्कूल प्रबंधन को तीन दिनों के भीतर शौचालय व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। टीम ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो एमआईएस पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। निरीक्षण टीम में खंड संसाधन व्यक्ति विनोद शर्मा और ग्राम संसाधन व्यक्ति दिनेश कुमार शामिल रहे।
स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य दौलत राम ने बताया कि वर्तमान प्रधानाचार्य अवकाश पर हैं और उन्हें केवल एक दिन का चार्ज मिला है। प्रधानाचार्य के स्कूल आने पर यह मामला उनके संज्ञान में लाया जाएगा और सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें