फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन का लक्ष्य प्रभु प्राप्ति : शिवानी

Sun, 15 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
संत निरंकारी भवन में साप्ताहिक सत्संग सुनते श्रद्धालु-आयोजक
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें बहन शिवानी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्रभु को जानना और उनकी प्राप्ति करना है। परमात्मा कण-कण में विद्यमान है, लेकिन उसकी अनुभूति केवल सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युगों से पूर्ण सतगुरु के माध्यम से ही मानव को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती रही है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज भी ब्रह्मज्ञान प्रदान कर लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य से अवगत करवा रही हैं। ब्रह्मज्ञान मिलने पर मनुष्य आत्मा और परमात्मा के संबंध को समझ पाता है और जीवन के वास्तविक लक्ष्य की पहचान कर पाता है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा निराकार है और सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है। इस अवसर पर साध संगत ने भजनों के माध्यम से निरंकार प्रभु का गुणगान किया। अंत में शाखा प्रबंधक महात्मा एचएस गुलेरिया ने सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें