एनएचपीसी करियां मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ी। जागरूक पाठक।
चंबा। एनएचपीसी के खेल मैदान करियां में मेडिकल कॉलेज चंबा और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त चंबा की टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा को 50 रन से हराया। मैच के दौरान एसी टू डीसी केशव राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
मैच नशा निवारण थीम पर खेला गया। मेडिकल कॉलेज चंबा की टीम के कप्तान अशोक टंडन और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान जोगिंदर सिंह की अगुवाई में मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान केशव राम ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए।