फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुखरी की टीम ने जीता क्रिकेट का खिताब

Sun, 08 Feb 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम पुखरी ट्रॉफी के साथ। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। इमर्जिंग क्रिकेट क्लब पुखरी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुखरी की टीम विजेता बनी। उन्होंने खिताबी मुकाबले में भूमणी को 99 रन से शिकस्त दी। इस मैच में पुखरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवर में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भूमणी की टीम ने 80 रन पर ही आलआउट हो गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 42 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत पुखरी के समाजसेवी परवेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्हें शॉल, टोपी और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परवेश ठाकुर ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों के प्रति अधिक रुचि लेने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में इमर्जिंग क्रिकेट क्लब पुखरी की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें