फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयां भी दे रहा विभाग

Sat, 09 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों में श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। हड़सर से लेकर डलझील तक ये शिविर लगाए गए हैं। इनमें 24 घंटे श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें दवाइयां, ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, बांदर घाटी, भैंरों घाटी, गौरीकुंड से लेकर डल झील के इर्द-गिर्द श्रद्धालुओं की तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में उन्हें हेलिकाप्टर के जरिये एयरलिफ्ट कर भरमौर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है।
उत्तर भारत का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पवित्र मणिमहेश डल समुद्रतल से 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर वर्ष जन्माष्टमी पर पवित्र मणिमहेश यात्रा का आगाज होता है। यात्रा पर हजारों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु शिव का गुणगान करते हुए पहुंचते हैं। हड़सर से छह से आठ घंटों की चढ़ाई के बाद विभिन्न पड़ाव पार करते हुए भाेले के भक्त पवित्र डल में डुबकी लगाते हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए मणिमहेश न्यास और प्रशासन एक माह पहले ही व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति बनाकर उस पर काम करना शुरू कर देता है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने हड़सर, सुंदरासी, धनछौ, गौरीकुुंड और मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर शिविर लगाए हैं। धनछौ स्थित स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सक अनिल कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर होशियारा राम समेत हर रेक पड़ाव पर अलग-अलग चिकित्सक, हेल्थ सुपरवाइजर डयूटी पर तैनात हैं। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से धनछौ और गौरीकुंड में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कीं दो महिला श्रद्धालु
मणिमहेश यात्रा पर 5 सितंबर को गौरीकुंड में यात्रा पर आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत खराब होने पर उन्हें हेलिकाप्टर के जरिये हेलीपैड पहुंचा कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने बताया कि शिवभक्तों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों का अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए समस्त टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें