फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में व्यवस्था की खुली पोल, नालियां बंद, सड़कों पर बहने लगी गंदगी

Fri, 23 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में हुई बारिश ने नगर परिषद की लापरवाही और गंदगी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया। शुक्रवार को बारिश के बीच सड़क के किनारे बनीं नालियां कचरे से भरकर बंद हो गईं। इससे बारिश का पानी और गंदगी सड़कों पर बहने लगी।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड, मुख्य बाजार और धड़ोग के पास नालियों में कचरा जमा हो गया। ऐसे में पानी और कचरा सड़कों पर बहता रहा। जिला मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों के पैदल चलना, वाहन चलाना और घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। शहर में बदबू और गंदगी ने नगर परिषद के स्वच्छता के दावों की हवा निकाल दी है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर के हर वार्ड में कचरा अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को देने का सर्वे शुरू किया है, लेकिन बारिश के बाद नालियों और सड़कों पर कचरे के ढेर साफ दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ नगर परिषद चंबा शहर को सुंदर बनाने के दावे करती रही है, लेकिन बारिश के बाद सामने आई तस्वीर इन दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। सफाई कर्मचारियों को नालियों को साफ करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नालियों में कचरा न फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें