फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिन से नहीं आई धर्मशाला-भरमौर रूट की बस

Sun, 26 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों में बढ़ा रोष, बोले- बस सेवा न मिलने से झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

यात्रियों ने प्रदेश सरकार से बस सेवा को बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। धर्मशाला से भरमौर के लिए करीब तीन दशक से चल रही रात्रि बस सेवा तीन दिन से बंद है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन से यह बस भरमौर नहीं आ रही है। ऐसे में यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि निगम की लंबी दूरी की बस भरमौर न आने से असुविधा हो रही हे। निगम के कर्मचारियों से बस न आने का कारण पूछने पर सही जवाब नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ माह से पालमपुर से भरमौर कुगति के लिए चलने वाली बस नहीं आ रही है, दूसरी तरफ पठानकोट से भरमौर के लिए बस भी कभी-कभी आ रही है। धर्मशाला से भरमौर के लिए बस सेवा तीन दिन से बंद है। यात्रियों का कहना हे कि किसी जरूरी कार्य के लिए चंबा या धर्मशाला निकलना हो तो उन्हें बस नहीं मिल रही है। यात्रियों में प्रीतम, गौतम, केवल, वलो राम, सुमन आदि ने सरकार से मांग की है कि धर्मशाला-भरमौर रूट की रात्रि बस को चलाया जाए। डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जल्द ही बस सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें