फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोटी के पास खराब हो गई सलूणी से चंबा जा रही बस

Thu, 26 Mar 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
40 यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, निजी बस के जरिये पहुंचे घर
विज्ञापन

लोग बोले- अकसर बसें खराब होने से हो रही हैं लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में एक बार परिवहन व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। अब सलूणी से चंबा जा रही परिवहन निगम की बस कोटी के पास बीच रास्ते में खराब हो गई। इससे बस में सवार करीब 40 यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बस चंबा पहुंचने से पहले ही तकनीकी खराबी आने के कारण बीच रास्ते में रुक गई। चालक और परिचालक ने करीब आधे घंटे तक बस को ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद यात्रियों को मजबूरन एक निजी बस के जरिये अपना सफर पूरा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में राजेश कुमार, रवि कुमार, सुनीता देवी, शीला देवी, मीना कुमारी और बिहारी लाल ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि अकसर एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पूरा किराया देने के बावजूद यात्रियों को आधे रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ती है। निगम को या तो नई बसें चलानी चाहिए या फिर पुरानी बसों की सही तरीके से जांच कर ही उन्हें रूट पर भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मेकेनिक को भेजा गया है। बस को सही से जांच करके उसे दुरुस्त कर दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें