फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर हाईवे के खतरनाक हिस्सों पर तैनात रहेगी सेना

Fri, 31 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर बेली ब्रिज का किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

सेना और एनएचएआई के अधिकारियों ने हाइवे का किया संयुक्त निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर हाईवे पर अत्यंत संवेदनशील और जोखिम भरे हिस्से पर अब भारतीय सेना सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। शुक्रवार को भारतीय सेना और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने संयुक्त निरीक्षण भी किया। जहां काफी खतरनाक हालात बन चुके हैं, वहां बेली ब्रिज बनाए जाएंगे। ऐसे स्थानों का भी निरीक्षण किया। सेना की टीम ने खतरनाक स्थल की भौगोलिक परिस्थितियों, निर्माण की व्यवहार्यता और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का बारीकी से आकलन किया।
विज्ञापन


बेली ब्रिज बनने से चंबा-भरमौर मार्ग पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। इससे स्थानीय लोगों, दैनिक यात्रियों और श्री मणिमहेश यात्रा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को भी गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए भारतीय सेना, एनएचएआई और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि हाईवे पर अब खतरनाक स्थानों पर भारतीय सेना के जवान सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे। बेली ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। आने वाले समय में हाईवे के हालात काफी सुधरे हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें