फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेब को पीठ पर उठा पहुंचाना पड़ रहा मुख्य सड़क तक

Tue, 01 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पधर, खजुआ और जुंगरा के बागवानों को बगीचों में तैयार सेब मंडियों तक पहुंचाना महंगा साबित हो रहा है। भंजराडू-चनवास-शहवा सड़क सेरू नाले के पास दलदल में तबदील हो चुकी है। हालात यह हैं कि बागवानों को अपने बगीचों से तीन से चार किमी तक सेब पैक कर पीठ पर लाद कर या फिर खच्चरों के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। इससे आगे मालवाहक वाहन के जरिये सेरूनाला के पास पहुंचाने के बाद वहां से दूसरी ओर खड़े मालवाहक वाहन में लाद कर सेब को जालंधर, पठानकोट या अमृतसर की मंडियों में बेचने के लिए भेजना पड़ रहा है। कुल मिलाकर बाहरी मंडियों तक सेब की खेप पहुंचाने के लिए बागवानों की जेबों पर खूब कैंची चल रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि चुराह क्षेत्र के तहत आते 3,860 हेक्टेयर जमीन पर सेब की फसल उगाकर बागवान अपना और परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं लेकिन, दो सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद से लेकर अब तक सड़क पर पानी बह रहा है। इससे सड़क पर आने वाला मलबा कीचड़ में तब्दील हो रहा है। ऐसे में इस कीचड़ से होकर गुजरना वाहन चालकों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इतना ही नहीं, यहां से पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं।
बागवानों अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, किशन चंद, योगराज, प्रताप चंद, राकेश कुमार आदि ने बताया कि सेरूनाला के पास पानी का रिसाव होने से मलबा कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में यहां से होकर गुजरना बड़ी चुनौतीपूर्ण है। मजबूरन उन्हें पीठ पर सेब की पेटियां उठाकर दूसरे किनारे स्थित मालवाहक वाहनों में सेब लोड कर बाहरी मंडियों को भेजना पड़ रहा है। इससे उन्हें खूब चपत लग रही है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के रोहित राठौर ने बताया कि बताया कि क्षेत्र में सेब की अच्छी फसल हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को समस्या का उचित समाधान करना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग पर गिरे मलबे और कीचड़ को हटाने के लिए मशीनरी को मौके पर तैनात किया गया है। बारिश के चलते इस प्रकार की नौबत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें