फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सात वोट से जीतकर प्रीणा पंचायत के प्रधान बने ठाकरू

Sun, 05 Nov 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की ग्राम पंचायत प्रीणा के प्रधान पद पर विजय रहे ठाकरू।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत प्रीणा में सात वोट के अंतर से ठाकरू प्रधान पद पर काबिज हुए। ग्राम पंचायत किलोड़ के पंचायत सदस्य के तौर पर लक्की ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत मेल के तहत आते महाड़ा दा मोहल्ला में अनुबाला ने पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। चुनाव जीतने के बाद विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रीणा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में चार उम्मीदवार आमने-सामने थे। इनमें विजेता प्रत्याशी ठाकरू को 206 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कलासो को 199 मत मिले। मान सिंह को 124 और प्रेम कुमार को 58 मत मिले। यहां 597 लोगों ने मतदान किया। इनमें से नौ मत रद्द हो गए। एक वोट नोटा के खाते में रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ किलोड़ पंचायत के कलमला में पंचायत सदस्य को लेकर हुए 179 मत डाले गए। इनमें दो मतदाताओं ने नोटा को वोट किया। विजेता प्रत्याशी लक्की को 110 मत मिले। वर्फो को 67 मत मिलें। यहां दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ग्राम पंचायत मेल के महाड़ा दा मोहल्ला वाड में पंचायत सदस्य के पद को लेकर चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। यहां अनुबाला को 72, प्रदीप कुमार को 68, अजय भारद्वाज को 65 और जर्म सिंह को 37 मत मिले। जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें