फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी की कुमार पंचायत में भीषण अग्निकांड, चार घरों की ऊपरी मंजिल राख

Sun, 05 Nov 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार पंचायत में भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से दोमंजिल के चार मकानों की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई है। साथ लगते दो अन्य मकानों में भी काफी क्षति पहुंची हुई है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम करीब 6:30 की बताई जा रही है। घटना में 6 परिवार प्रभावित हुए हैं। चार परिवारों की पूरी जमा पूंजी राख हो गई है। उधर, पंचायत के उपप्रधान की ओर से पांगी प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची हुई थी।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को कुमार पंचायत निवासी लुद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह के घर से अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद परिवार वालों ने बाहर आकर देखा तो ऊपरी मंजिल में आग लगी थी। उन्होंने चिल्लाना शुरू दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और आग पर काबू पाने लगे। सूखी लकड़ी में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक मकान के साथ तीन अन्य मकान में पूरी तरह से राख कर दिए। इसके अलावा दो अन्य मकानों में भी क्षति पहुंची हुई है। गांव वासियों ने मिट्टी व पानी से आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जिस समय आग लगी, उस समय गांव में बिजली भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि आग पहले लकड़ी से बने घास के शेड में लगी। इसके बाद पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गांव वासियों के मुताबिक इस घटना में तकरीबन 20 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें चार प्रभावितों के 12 कमरे जलकर राख हो गए हैं। इनमें सर्दियों के लिए जमा किया हुआ राशन समेत मवेशियों का चारा भी जलकर राख हो गया है। इस घटना में लुद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह, नेगी राम पुत्र बहादुर सिंह, किशन चंद पुत्र पूर्ण चंद, दौलत राम व ओम नाथ प्रभावित हुए हैं। उधर, पंचायत उपप्रधान मान सिंह ने बताया कि पांगी प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने पांगी प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग की है कि सर्दियों के इन दिनों में गरीब चार परिवार बेघर हो गए हैं। उन्हें तुरंत राहत राशि मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें