फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजेरा में भालुओं का आतंक, ग्रामीण खौफजदा

विज्ञापन
Terror of bears in Rajera, villagers scared
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत रजेरा में भालुओं के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हो गए हैं। वीरवार को ग्रामीणों ने गांव ककला, थल्ला और बोगा की ओर से चार भालुओं को साथ देखा। उसके बाद ग्रामीण स्कूली बच्चों को मुख्य मार्ग से लेने के लिए खुद रवाना हुए। मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने भी स्थानीय फील्ड कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। ककला की पहाड़ी पर सुबह भालू देखे गए। उसके बाद थल्ला से होते हुए बोगा की पहाड़ियों पर भालुओं की टोली पहुंच गई। देर शाम तक भालुओं की निगरानी करने में ग्रामीण जुटे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचायत के तहत विभिन्न गांवों के स्कूली विद्यार्थी करियां और मैहला में पढ़ाई करने जाते हैं। ऐसे में भालुओं को देखे जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीण मुख्य सड़क पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम तक तीन भालू जहां ककला के घने जंगल की ओर रवाना हुए तो वहीं, बैली गांव की तरफ एक भालू ग्रामीणों को जाते दिखा। बिट्टू कुमार, नरेश कुमार, आशीष कुमार, दीपो राम और शिशु कुमार ने बताया कि पंचायत के साथ लगती पहाड़ियों पर भालू देखे गए हैं।
हालांकि, ग्रामीणों ने अपनी तरफ से होहल्ला कर भालुओं को भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द क्षेत्र में भालुओं को पकड़ने की कवायद शुरू की जाए। बीट ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आते ही फील्ड कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। कहा कि जल्द योजना बनाकर भालुओं को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें