फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी तनाव, भीड़ ने किया चक्काजाम

Thu, 14 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के रैनोला गांव में गोहत्या मामले के पांचवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण रही। गुस्साई भीड़ ने वीरवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर चक्का जाम कर रोष-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की प्रगति को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, सशस्त्र पुलिस बल भी आरोपियों और शिकायतकर्ता के परिवार और उनके घरों की सुरक्षा के लिए मौके पर तैनात रहे। हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। एहतियातन, प्रशासन और पुलिस इस मामले पर पूरी नजर बनाए रखे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारे लगाए।

वहीं, प्रशासन से मांग उठाई कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है। आरोप साबित होने पर दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें