फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी आरोपी के घर से बरामद

Wed, 13 Jan 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा में विशेष समुदाय के कुछ लोगों की ओर से गोहत्या के बाद चौथे दिन पुलिस ने उस कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया जिससे गायों को मौत के घाट उतारा जाता रहा है। बुधवार को पुलिस इस मामले के आरोपियों को निशानदेही के लिए घटना स्थल पर ले गई थी जहां पर आरोपी ने अपने घर से कुल्हाड़ी बरामद करवाई। आरोपी ने इस बात को स्वीकारा कि वह इसी कुल्हाड़ी से इस नृशंस प्रक्रिया को अंजाम देता आ रहा था।
विज्ञापन

उधर इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को रैनोला गांव के आसपास लगते विशेष समुदाय के अन्य गांवों के घर-घर में जाकर छापेमारी की, लेकिन यहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। उधर मामले को शांत होते न देख पुलिस ने मामले को उजागर करने वाले शिकायतकर्ता और तीनों आरोपियों के घरों व उसके आसपास पुलिस की व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।


संभावना जताई जा रही है कि कुछ शरारती तत्व शिकायतकर्ता व आरोपियों के परिवार और उनके घरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में रैनोला गांव में बुधवार को भी सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। मामले को लेकर उग्र हुए अन्य लोगों के विरोध के चलते हो सकता है कि वीरवार को भी संबंधित क्षेत्र में छापेमारी का अभियान चले। लिहाजा स्थिति बेहद संजीदा बनी हुई है। माहौल पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध कर रखे हुए हैं।
विज्ञापन



इनसेट,
छानबीन में हुआ कई अहम बातों का खुलासा : डीएसपी
डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की पूरी गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है जिससे गाय को मौत के घाट उतारा गया था। लिहाजा आरोपियों से पूछताछ चली हुई है जिसमें कई अहम बातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें