फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार किमी दूरी तय करने पर हांफा टेंपो ट्रेवलर

विज्ञापन
किलाड़- हिलौर मार्ग पर बीच राह खराब टेपों ट्रेवलर और सड़क पर परेशान बैठी सवारियां
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ से हिलौर रूट पर 16 यात्रियों को लेकर जा रहा एचआरटीसी का टेंपो ट्रेवलर महज चार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद माहलू नाला के समीप तकनीकी खराबी के कारण बीच राह हांफ गया। इस कारण अपने गंंतव्य की ओर रवाना हुईं सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चालक ने तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया। इसके बाद किलाड़ सब डिपो में सूचित करने के बाद करीब दो घंटे बाद मेकेनिक ने मौके पर पहुंचकर टेंपो ट्रेवलर की मरम्मत की। इसके बाद ही सवारियां लेकर वाहन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाया।
विज्ञापन

सवारियों बिट्टू राम, सुशील कुमार, राजेंद्र, करतार सिंह, आशा कुमारी, सुनीता देवी, विमला देवी, ललित कुमार आदि ने बताया कि रोजमर्रा की तरह सायं 4:15 बजे पर किलाड़-हिलौर रूट पर एचआरटीसी का टेंपो ट्रेवलर सवारियां लेकर रवाना हुआ। बस स्टैंड से महज चार किमी की दूरी तय करने के बाद अचानक से टेंपो में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने अपने स्तर पर इसे स्टार्ट करने की प्रयास किया। बावजूद इसके समस्या का समाधान न होने पर चालक ने तुरंत डिपो में सूचित किया। इसके बाद मेकेनिक को मौके पर भेजा गया। एचआरटीसी सब डिपो किलाड़ के प्रभारी गुड्डू राम ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण टेंपों खराब हो गया था। मेकेनिक को मौके पर भेजकर तकनीकी खराबी दूर कर सवारियां रूट पर रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें