फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले की 319 पंचायतों में आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 से लेकर तीन बजे तक उम्मीदवार भरेंगे नामांकन
विज्ञापन

11 मई तक जारी रहेगी प्रक्रिया, 12 को होगी पत्रों की छंटनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में गांव की सरकार बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर तीन बजे तक दावेदार नामांकन कर सकेंगे। दो दिन यह प्रक्रिया जारी रहेगी। नौ और दस मई को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 11 मई को नामांकन भरने का अंतिम दिन रहेगा। 12 मई को आए नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 15 मई को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद चुनाव चिह्न उम्मीदवारों को वितरित किए जाएंगे। तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया को संपूर्ण किया जाएगा। 26 मई को पहला, 28 मई को दूसरा और तीस मई को तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहेगा। ग्राम पंचायतों में उसी दिन मतगणना शुरू होगी जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना 31 मई को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि नगर निकाय में नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर निकायों में प्रचार अभियान अब रफ्तार पकड़ेगा जबकि पंचायतों में सात मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और नाम वापसी के बाद ही चुनावी प्रचार शुरू होगा। हालांकि, अंदरखाते चुनावी मैदान में उतरे दावेदार मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। कुल मिलाकर अब मई के शेष दिनों में खूब चुनावी शोर सुनाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें