फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ गिरने से टेंपो क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 8 सड़कें अभी भी बंद, 16 पेयजल योजनाएं चल रहीं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर फोल्गत के पास वीरवार देर रात अचानक एक पेड़ सड़क पर गिरने से एक टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही नहीं थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। इस कारण यह धराशायी हो गया। उधर, जिले में लगातार बारिश का असर जनजीवन पर बना हुआ है। शुक्रवार शाम तक जिले में आठ सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा चार बिजली ट्रांसफार्मर और 16 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लगातार बारिश के कारण अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते वीरवार तक जिले में 70 सड़कें बंद हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारियों ने अभियान चलाकर शुक्रवार शाम तक 62 मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया। वहीं, बंद पड़े छह बिजली ट्रांसफार्मरों में से दो को भी विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने चालू कर दिया, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारी बारिश से प्रभावित सड़कों, बिजली ट्रांसफार्मरों और पेयजल योजनाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आवश्यक सेवाएं सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें