फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा अस्पताल मामला : महिला बोलीं- माफी मांग लेते तो नहीं होता बवाल

Thu, 16 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में चिकित्सक पर महिला के लगाए अभद्र भाषा के प्रयोग आरोप के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब शिकायतकर्ता महिला ने कहा है कि चिकित्सक ने उनसे माफी नहीं मांगी। अगर वे माफी मांग लेते तो समझौता संभव था। इतना बवाल नहीं होता।
विज्ञापन

महिला ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की मांग की है। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी से चिकित्सक द्वारा किए गए अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर न्याय मांग रही है। इस मामले को लेकर चिकित्सक के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में भी शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत ऑनलाइन नहीं हुई। साथ ही जांच भी शुरू नहीं हुई है। महिला ने बताया कि चिकित्सक के दुर्व्यवहार के बाद उन्होंने अपनी बेटी का इलाज निजी क्लीनिक में करवाया और अब उनकी बेटी स्वस्थ है। महिला ने बताया कि चिकित्सकों की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद एक कमेटी विभाग की ओर गठित की गई है। इस कमेटी पर उन्हें कोई विश्वास नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होना चाहिए। गौरतलब है कि महिला एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और पूरा मामले की बात बताई है। महिला ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उचित जांच कर उन्हें न्याय दिलवाया जाए।

शिकायत के तहत किसी श्रेणी का मामला नहीं बनता है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ही महिला शिकायत करें तो बेहतर रहेगा। प्रभारी अशोक कुमार, पुलिस थाना, तीसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें