फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कोरोना वैक्सीन लगाने के इंतजार में बैठे रहे किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में शनिवार को 12 से 14 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाई। विभाग के पास समय पर वैक्सीन न पहुंचने से तीन स्कूलों में टीकाकरण के लिए रखे गए सत्र रद्द करने पड़े।
विज्ञापन

हालांकि स्कूलों में विद्यार्थी कोरोना वैक्सीन लगवाने के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर तक जब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई टीम वहां नहीं पहुंची तो स्कूल प्रबंधकों ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। इस दौरान जानकारी दी गई कि वैक्सीन की सप्लाई चंबा नहीं पहुंचने की वजह से टीकाकरण सत्र रद्द कर दिए गए हैं। अब सोमवार को स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा।
वैक्सीनेशन के इंतजार में बैठे किशोरों को वैक्सीन लगवाए बगैर घरों को लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शनिवार को जिले के दो निजी स्कूलों और साहो में एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करीब 100 किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने बताया कि धर्मशाला से वैक्सीन की सप्लाई रविवार को चंबा पहुंच जाएगी। सोमवार को स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। किशोरों के अलावा अन्य लोगों के वैक्सीनेशन में कोई रुकावट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें