फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक तौर पर बच्चों का न पढ़ाएं अध्यापक, ऑनलाइन पढ़ाने करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना महामारी के चलते शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को एडवायजरी जारी की है। विभाग ने समस्त स्कूलों को आदेशित किया है कि वे बच्चों को सामूहिक पढ़ाई न करवाएं। बल्कि, ऑनलाइन पढ़ाई की ओर जोर दें। विभाग के मुताबिक सामूहिक तौर पर इस समय बच्चों को पढ़ाना सही नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में ग्रीष्मकालीन स्कूल एक सप्ताह की छुट्टियों के बाद आठ जनवरी को खुलने थे। लेकिन, पिछले एक सप्ताह में कोरोना की रफ्तार जिले में बढ़ गई है।
ऐसे में सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों को 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। जबकि, शीतकालीन सत्र के स्कूलों में पहले से ही छुट्टियां चल रही हैं। फरवरी में शीतकालीन सत्र के स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने सरकार के आदेशों के बाद बच्चों की पढ़ाई हर घर पाठशाला के तहत जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुछ अध्यापक सामूहिक तौर पर एक जगह बच्चों को पढ़ाते थे। ऐसे में इस बार विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि कोई भी अध्यापक सामूहिक पढ़ाई नहीं करवाएगा और ऑनलाइन पढ़ाई पर ज्यादा फोकस किया जाए। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों को इसके बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि सामूहिक तौर पर बच्चों को शिक्षक एकत्रित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें