फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पिघलाकर पानी पीने को मजबूर, सड़कें न बिजली बहाल

विज्ञापन
पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बंद पड़ा चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भारी बर्फबारी के पांच दिन बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। जिले में 129 गांवों में जहां पांच दिन से अंधेरा पसरा है, वहीं बर्फबारी से जिले में बंद पड़े 86 ट्रांसफार्मर अभी भी सुचारु नहीं हो पाए हैं। इसके चलते लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। वीरवार को जिले में 22 सड़कें भूस्खलन और बर्फबारी में फिसलन के कारण बंद रहीं। इससे भरमौर-पांगी और तीसा क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल सफर तय कर आना-जाना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद एनएच प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भरमौर मुख्यालय तक बहाल किया। प्रबंधन शुक्रवार शाम तक बस सेवा के लिए एनएच को बहाल करने की उम्मीद में है।
गौर रहे कि मौसम खुलने के बाद भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो पाई हैं। उपमंडल भटियात के गांव तबलु निवासी रमेश कुमार पुत्र रत्न चंद का कच्चा मकान भूस्खलन की जद में आने से आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मन्हुता निवासी देशराज पुत्र जैसी राम की गोशाला को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। उपमंडल सलूणी के अधीन शेरू निवासी सुभाष कुमार पुत्र चतरो राम की गोशाला को क्षति पहुंची है। प्रभावितों ने प्रशासन से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग उठाई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में 16, भरमौर में दो, चंबा-डलहौजी-सलूणी-भटियात में 1-1 सड़क बंद रही। कबायली क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी से अत्यधिक क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिले में 86 ट्रांसफार्मर बंद होने से 129 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बोर्ड प्रबंधन के कर्मचारी भी तीन से चार फीट बर्फबारी के बीच जैसे-तैसे कर लाइने दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। लेकिन, अत्यधिक बर्फबारी और फिसलन उनकी मुसीबतों को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर वीरवार सुबह 7 बजे भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी ने सुबह 9 बजे मार्ग को लोगों के लिए खुलवाया।
एनएच के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि खड़ामुख से भरमौर तक वीरवार दोपहर बाद जीप पहुंचा दी गई। कहा कि अब शुक्रवार शाम तक बस को भरमौर तक पहुंचाने की प्रबंधन की योजना है। अत्यधिक बर्फबारी के बाद अब बढ़ी फिसलन उनके लिए चुनौतियां खड़ी कर रही है।
एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते दिक्कतें बढ़ी हैं। कहा कि जल्द बिजली, पानी और सड़कों को बहाल करवा दिया जाएगा। कहा कि बेवजह लोग बर्फबारी में आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें