फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में टीबी रोगियों को मिलेंगे फास्ट ट्रैकिंग कार्ड

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक टीबी रोगी को फास्ट ट्रैकिंग कार्ड देते हुए। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में टीबी रोगियों को अपनी जांच करवाने के लिए भीड़ में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए मरीजों को फास्ट ट्रैकिंग कार्ड जारी किए गए हैं। गेट पर इस कार्ड को दिखाने पर निजी सुरक्षा कर्मी तुरंत टीबी रोगियों को अस्पताल में जाने की अनुमति देंगे। इसके अलावा पर्ची काउंटर पर भी मरीजों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था टीबी मरीजों को अस्पताल में भीड़ से निजात दिलवाने और अन्य मरीजों को टीबी रोग की चपेट में आने के खतरे से बचाव को देखते हुए की गई है। क्योंकि, टीबी रोगी के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्ति को इसकी चपेट में आने का खतरा बना रहता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के अन्य मरीजों को बचाने के लिए उपरोक्त कार्ड की व्यवस्था की है।
कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन 20 मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच करने पर टीबी से पीड़ित पाए गए थे। ऐसे में उपरोक्त कार्ड व्यवस्था चलाने से अन्य मरीजों का बचाव हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निजी सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। इस व्यवस्था से टीबी रोगियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें अस्पताल में नियमित जांच करवाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीबी रोगियों को विशेष कार्ड जारी किए गए हैं। इस कार्ड को दिखाने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल होने के लिए किसी प्रकार की औपचारिकता से नहीं गुजरना पड़ेगा। टीबी रोगी के संपर्क में अन्य मरीजों को आने से रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। साथ ही मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें