फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में शीघ्र टैक्सी स्टैंड बनाया जाए

Sun, 15 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव भूमि टैक्सी यूनियन चंबा ने शहर परिसर में टैक्सी स्टैंड स्थल को जल्द निर्मित करवाने की सरकार व प्रशासन से मांग उठाई है।
विज्ञापन


 यूनियन उपाध्यक्ष विकेश शर्मा व सदस्यों में से सुधीर, अनूप, पवन, भटिया, अजय, विवेक, राजेश, प्रकाश, चमन, समीर, कुलदीप, आकाश, देवेंद्र, प्रदीप, हंसराज, अमजद व सुरेश ने कहाकि दिन प्रतिदिन चंबा में टैक्सी वाहनों का इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में टैक्सी वाहनों को खड़ा रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। चालकों को नुक्कड़ के कोनों तक में अपने वाहन पार्क करने पड़ते हैं। जहां भी यातायात पुलिस का डंडा उन्हें खदेड़ने के लिए तैयार रहता है।


इसी संबंध में पहले भी प्रशासन और नगर परिषद ने शहर में टैक्सी स्टैंड मुहैया करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। ऊपर से  बढ़ रही वाहनों की संख्या काफी दिक्कत पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 आलम यह है कि कई बार चालक उपयुक्त जगह पाने के लिए आपस में भिड़ने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं, जिससे आपसी भाईचारे में भी अलगाव पैदा हो रहा है। ऐसे में टैक्सी यूनियन चंबा ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और नप चंबा से मांग की है कि शीघ्र शहर के नजदीक एक बहुमंजिला टैक्सी स्टैंड पार्किंग भवन निर्मित किया जाए ताकि इस समस्या का निवारण हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें