फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चट्टान से टकराई टैक्सी, चालक समेत छह घायल

विज्ञापन
भंजराडू-बौंदेड़ी मार्ग पर ब्रेक फेल होने से जानें बचाने को सड़क किनारे चट्टान से टकराया गया वाह
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा चालक की सूझबूझ से टल गया। भंजराड़ू से बाैंदेड़ी जा रही टैक्सी (टाटा सूमो) के जनवास पहुंचने पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना से बचने के लिए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क के किनारे पहाड़ की ओर मोड़ दिया, जिससे टैक्सी एक चट्टान से टकराकर रुक गई। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

चालक जयदयाल ने बताया कि अचानक वाहन के ब्रेक जवाब दे गए। वाहन को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए उसने सड़क के किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे वाहन चट्टान से टकराकर रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक जयदयाल पुत्र भगत राम निवासी गांव गगेई डाकघर बौंदेड़ी को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, मान सिंह पुत्र भागीरथ, निवासी गांव बटी डाकघर बौंदेड़ी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा दीपिका पुत्री ठाकुर लाल निवासी डाकघर बौंदेड़ी, ममता पत्नी गोविंद सिंह और आर्यन पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव सलचा डाकघर भजराडू और सुंदरू पुत्र बलदेव निवासी बौंदेड़ी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मान सिंह को बेहतर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का भी चंबा अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया है। सभी घायलों की हालत में अब सुधार है। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी ही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें