फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में रेहड़ी-फड़ी संचालकों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
चंबा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बाहरी राज्यों से पहुंचे रेहड़ी-फड़ीधारक। संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान रेहड़ी-फड़ी, फेरी और अस्थायी रूप से सामान बेचने वाले व्यापारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। अपनी मांगों के संबंध में बड़ी संख्या में व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। इनका आरोप है कि नगर परिषद और प्रशासन की टीमें लगातार उनका सामान जब्त कर रही हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में शामिल सीमा देवी और चंदा देवी सहित अन्य रेहड़ी-फड़ी धारकों ने कहा कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से मिंजर मेले में कारोबार करने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि मेले के दौरान होने वाली कमाई से ही उनके परिवार का गुजारा चलता है लेकिन बार-बार सामान जब्त किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें मेले में एक निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए, जहां वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय कर सकें। उनका कहना है कि यदि प्रशासन व्यवस्थित तरीके से जगह आवंटित कर दे तो किसी तरह की अव्यवस्था भी नहीं होगी और उन्हें भी रोजगार का अवसर मिल सकेगा। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और अस्थायी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बार-बार सामान जब्त करने की कार्रवाई रोकने की अपील की। उनका कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। एसडीएम चिराग शर्मा ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा और नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें