मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मंगला–टपूण एंबुलेंस रोड की टारिंग का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। 15 वर्षों से दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर लोग लगातार आवाज उठा रहे थे।
सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी। विशेषकर एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को दिक्कत होती थी। ग्रामीणों ने इस बार स्थानीय विधायक से मुलाकात की थी। विधायक ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क का कार्य करवाया जाएगा। अब उनके निर्देश पर सड़क की टारिंग का काम शुरू हुआ है। तनु, मनू, महेश दर्शन, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार और राज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के दुरुस्त होने से अब एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र के अन्य अधूरे विकास कार्य भी जल्द पूरे होंगे।