फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी-गल मार्ग पर टैंकर रोक रहा रास्ता

Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी - गल मार्ग पर सड़क किनारे रखा वॉटर टैंकर:
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-गल मार्ग पर आवाजाही इन दिनों बेहद कठिन हो गई है। क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग पर डंगे निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान ठेकेदार का पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क के किनारे खड़ा है। टैंकर न हटाए जाने से सड़क इतनी संकरी हो चुकी है कि सामने से वाहन आने पर ड्राइवरों को करीब दो किलोमीटर पीछे जाकर पास देना पड़ता है। कई बार तो लंबा जाम लग जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क के किनारे रेत, बजरी और मकान निर्माण सामग्री भी फेंक रखी है, जिससे सड़क और तंग हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण खेम राम, मदन कुमार, चतर सिंह, बिहारी और अमर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि ठेकेदार का टैंकर तुरंत हटाया जाए और सड़क के किनारे फेंकी गई सामग्री भी साफ करवाई जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सड़क के किनारे सामग्री फेंकने वालों को तीन दिन के भीतर हटाने का नोटिस दिया जाएगा। साथ ही ठेकेदार को भी टैंकर तुरंत हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें