फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उफनते नाले को पार करने के लिए पेड़ों का सहारा

Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हिलुटवान नाले पर दो लकड़ियों के सहारे बनाई गई अस्थायी पुली। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल पांगी की शूण पंचायत के हिलुटवान नाले को दो लकड़ी के डंडों के सहारे संधारी के ग्रामीण पार कर रहे हैं। 25 वर्ष पूर्व भारी जल प्रवाह की भेंट वन विभाग द्वारा बनाई गई पुली चढ़ चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद शासन-प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी पुली का निर्माण न हो पाना ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया गया लेकिन, हर बार सर्दियों में भारी बारिश और जलप्रवाह की भेंट ये चढ़ जाता है। गांव के बच्चे प्राथमिक पाठशाला उदीण और किलाड़ कॉलेज पहुंचने के लिए हिलुटवान नाले को लकड़ी के डंडों पर चल कर पार करते हैं। कई बार पांगी प्रशासन और राजनेताओं को इस ज्वलंत समस्या से अवगत करवाया गया। बावजूद अभी तक ग्रामीणों की एक न सुनी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के मौके पर भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया है। संधारी निवासी लेखराज कांटा, प्रेमराज, अमरचंद, सुरेद्र कुमार किशन लाल, गुलाब चंद, लाल चंद, ठाकुर सैन ने बताया कि दिसंबर 2024 में भारी बर्फबारी और हिमखंड गिरने से संधारी नाले पर बनाई गई अस्थायी पुली क्षतिग्रस्त हो गई है। मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो क्षतिग्रस्त पुली की जगह पर नई पुली बनाने की बात कही गई लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली है।
कार्यवाहक आरसी पांगी शांता कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेज कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद ही आगामी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें