फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब सुबह नौ बजे ही स्कूल आएंगे मुगला प्री प्राइमरी स्कूल के बच्चे

Sun, 27 Apr 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुगला में प्री प्राइमरी में शिक्षा हासिल कर रहे बच्चों को अब तक तपती धूप के बीच स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को पूर्व निर्धारित समयसारिणी लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से भी अब अभिभावकों को सुबह नौ बजे ही बच्चों को स्कूल छोड़ने बारे कहा है।
लिहाजा, अब प्री प्राइमरी के बच्चे सुबह दस बजे नहीं जाएंगे बल्कि पुरानी समयसारिणी के मुताबिक नौ बजे ही स्कूल पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्कूल की समयसारिणी प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए सुबह दस बजे कर दी थी। इससे बच्चों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, तपती धूप में नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर थे। स्कूल प्रबंधन की ओर से बिना किसी सूचना के ही समय सारिणी बदल दी थी।
विज्ञापन

बहरहाल, बच्चों की इस समस्या को समाचार पत्र अमर उजाला ने सिलसिलेबार प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि अब विभाग के निर्देश मिलने के बाद प्री प्राइमरी के बच्चे भी अन्य बच्चों के साथ नौ बजे ही स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह का कहना है कि यह मामला सामने आया था। स्कूल प्रबंधन को पूर्व की समयसारिणी लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही अब स्कूल ने प्री प्राइमरी के बच्चों को नौ बजे पहले की तरह स्कूल बुलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें