फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक ने किया दवा भंडार कक्ष का औचक निरीक्षण

Mon, 18 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा का दवा भंडार का ‌निरीक्षण करते एमएस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा का दवा भंडार कभी भी खाली नहीं होगा। अस्पताल में पद संभालते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने इस कड़ी में सोमवार को दवा भंडार कक्ष का दौरा भी किया और वहां खत्म हो चुकी दवाओं की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे उपचाराधीन मरीजों को बाहर से दवाइयां न खरीदनी पड़े। दवा भंडारण में सभी दवाइयां मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके अलावा प्रसूति कक्ष व ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल होने वाली दवाई व उपकरणों की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने दवाई भंडारण इंचार्ज को निर्देश दिए कि भंडारण में दवाई की कमी होने पर जल्द विभाग को जानकारी दी जाए ताकि दवाई खत्म होने से पहले अस्पताल में दवाई की सप्लाई मंगवाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने रसोई घर व अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डॉ. विनोद शर्मा ने नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों की जांच की।

पिछले एक साल से अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपनी आंखों का इलाज करवाना पड़ रहा था। चिकित्सा अधीक्षक नेत्र चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार भी करेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को अस्पताल के दवाई भंडारण का दौरा किया गया। इस दौरान भंडारण में मौजूद नहीं दवाइयों की सूची तैयार की गई है। जल्द अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें