फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में कपड़ों के शो रूम में सेंधमारी, एक लाख का सामान उड़ाया

Tue, 08 Dec 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुल्तानपुर में कपड़ों की एक नामी कंपनी में चोरों ने सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के कपड़े चुरा लिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह की अगुवाई में मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित शो रूम संचालक मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को उनके शो रूम में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन



रविवार को छुट्टी की वजह से उन्होंने शो रूम नहीं खोला और उन्हें सोमवार सुबह चोरी के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान जब चोरी हुए सामान की जांच की गई तो शो रूम से करीब एक लाख रुपये का सामान गायब पाया गया है। उन्होंने बताया कि शो रूम में कैश नहीं था।



उधर, मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग की तरफ से चोरों का शो रूम में घुसने का अंदेशा है। यहां से आईटीआई व दो घरों की छत से होकर चोर एक कार्यालय में घुसे, जहां से उन्होंने कार्यालय की खिड़की में लगी जाली को तोड़ा और उसके बाद शोरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर उसमें दाखिल हो गए। इस दौरान जिस कार्यालय के बीच से होकर चोर गुजरे वहां एक चौकीदार भी मौजूद था लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



इनसेट...
सुल्तानपुर में रहस्य बनी चोरी की वारदात
सुल्तानपुर के शो रूम में हुई चोरी रहस्य बन गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के सिरे नहीं जोड़ पा रही है। शो रूम में सेंध मारी करने के लिए चोरों ने करीब तीन छतें और एक कार्यालय के बीच से गुजरकर एक लाख का सामान चुराया लेकिन वहां मौजूद चौकीदार को घटना के बारे में भनक तक नहीं लगी। पुलिस इस बात पर भी गौर कर रही है। एएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें