फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीदेहरा के पास चट्टान से टकराई कार, दंपति घायल

Tue, 08 Dec 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंदौरा से चंबा आते समय देवीदेहरा के पास चट्टान से टकराने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात के समय हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 47-3243 जब इंदौरा से चंबा की तरफ आ रही थी तो देवीदेहरा के पास कार अचानक चट्टान से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन



 गाड़ी में पति और पत्नी सवार थे जिनकी पहचान विजय कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव प्लयूर और शांति देवी पत्नी विजय कुमार निवासी गांव प्लयूर के रूप में हुई है।


 हादसे में दंपति को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को रात के समय चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर सीएमओ जीआर कौशल ने बताया कि सोमवार देर रात के समय इमरजेंसी ओपीडी में कार दुर्घटना के घायलों को लाया गया था। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया। हादसे में दोनों घायलों को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें