फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सड़क तक सजा दिया सामान

विज्ञापन
शहर में दुकान से बाहर सड़क पर सजाया गया सामान।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में दुकानदार मनमानी पर उतर आए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान तीन से चार फीट आगे सड़क पर सजा रखा है। अभी तक नगर परिषद की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में कुछ दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने बैठने के लिए स्टूल भी दुकान से बाहर रखे हुए हैं। ऐसे में शहर में खरीदारी करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी काफी रहती है। ऐसे में सिकुड़ती जा रही सड़क पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। मुख्य चौक पार करने के बाद तो हालात और भी बिगड़ जाते हैं।
गत्ते के बॉक्स भी दुकानदारों ने सड़क के बाहर रखे हैं। शहर की दुकानों के छज्जे भी सड़क तक आ गए हैं। हालात यह हैं कि निकासी नालियों से एक से डेढ़ फीट आगे दुकानदारों ने सामान सजा रखा है। बावजूद इसके प्रशासन और नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि साहो, खज्जियार, चनेड़ और मैहला के हजारों लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुुंचते हैं। उन्हें शहर में अतिक्रमण के चलते आवाजाही करते समय वाहनों से टक्कर लगने का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि समय-समय पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाता है। कहा कि जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें