महाविद्यालय चंबा में यूजीसी पे स्केल को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे हिमाचल राजकीय महाविद्य
- फोटो : Chamba
चंबा। यूजीसी पे स्केल को लेकर चंबा राजकीय महाविद्यालय चंबा सहित जिले के अन्य कॉलेजों में शिक्षक संघ के पदाधिकारी 24 से 27 मई तक धरना और गेट मीटिंग करेंगे। इन कॉलेजों में सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इसमें समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वे केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार और कठोर कदम उठाएंगे।
चंबा कॉलेज में इकाई अध्यक्ष परविंदर कुमार की अध्यक्षता में भूख हड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशानुसार आंदोलन की शुरुआत की गई है। इसमें महाविद्यालय के सचिव मोहेंद्र सलारिया, प्रो. राकेश राठौर, प्रो. विजय, डॉ. हेमंत, प्रो. केहर सिंह, डॉ. पूनम प्रवेश आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का बहिष्कार करने के बाद सात दिन का नोटिस सरकार को पहले ही दिया जा चुका था लेकिन कोई भी हल न निकलने की वजह से भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इकाई सचिव डॉ. मोहिंद्र सलारिया ने बताया कि सातवां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के साथ ही एमफिल और पीएचडी की इंक्रीमेंट को बहाल करना, कांटेक्ट पीरियड को रेगुलर सर्विस बेनिफिटस में शामिल करना, प्रिंसिपल की डीपीसी करवाना और महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद का सृजन करना संघ की मुख्य मांगों में शामिल हैं।
परीक्षाओं पर नहीं पड़ने दिया असर
प्रदर्शन कर रहे प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को प्रभावित नहीं होने दिया। कॉलेज में दोपहर 2:00 बजे द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की रसायन और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान स्टाफ ड्यूटी देता रहा।