चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की पंचायत गड़फरी के नकरोड़ बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। यह बाजार करीब 52 पंचायतों का मुख्य केंद्र है, जहां रोज़ाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। कुत्तों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
मार्केट कमेटी के अध्यक्ष लालचंद पूरी ने बताया कि बाजार में कुत्तों का झुंड दिनभर विचरण करता रहता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। इस दिशा में स्थानीय प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। समय रहते कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए तो आने वाले समय में इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।