फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंटर तोड़कर पंचायत घर में पहुंचा भारी पत्थर

Fri, 12 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र भरमौर की गरोला पंचायत में वीरवार की रात पहाड़ी से भूस्खलन होने पंचायत घर गरोला और पशु चिकित्सालय गरोला के भवन चपेट में आए। पहाड़ी से गिरा मलबा जहां पशु चिकित्सालय के भवन की दीवारों को तोड़ कर अंदर आ घुसा।
विज्ञापन


वहीं पंचायत कार्यालय के भवन के लैंटर को तोड़ कर भारी भरकम पत्थर अंदर आ गिरा। गनीमत रही कि यह हादसा रात के समय हुआ। अन्य कार्य दिवस के दौरान मामला गंभीर हो सकता था। उधर इस घटना के बाद अभी बारिश के चलते दोनों भवनों के सुरक्षित भविष्य पर सवाल बने हुए हैं। बारिश होने पर कभी पहाड़ी से दरका मलबा सीधे इन भवनों पर आकर गिर सकता है।  लिहाजा इस दिशा में प्रशासन और संबंधित विभागों को शीघ्र सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है।

उधर इस बारे पंचायत प्रधान तृत्पा देवी ने बताया कि शुक्रवार को हालात का जायजा लिया जा चुका है। जिसके पंचायत कार्यालय और पशु चिकित्सालय के भवनों पर मलबा गिरने से नुकसान होने की पुष्टि हुई है। जबकि पहाड़ी से बारिश होने की स्थिति अभी भी मलबा गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है। इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भवनों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


 एडीएम विनय धीमान ने बताया कि संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल दोनों भवन मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में इनका प्रयोग करने से परहेज करने के साथ एहतियात भी बरतें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें