फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक एंट्री में खामियां, पढ़ाई में भी बच्चों को गिर गया स्तर

विज्ञापन
रावमापा कोलका में निरीक्षण करती इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा खंड हरदासपुरा के तहत छह सरकारी स्कूलों में इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों में स्टॉक एंट्री में खामियां पाई गईं। साथ ही बच्चों का शिक्षा स्तर भी कमजोर पाया गया। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी हल्की खामियां पाई गईं। टीम ने स्कूल स्टाफ को इन खामियों को बिना विलंब दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड को सदैव दुरुस्त रखने के लिए कहा। टीम की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक एनआर शर्मा, प्रिंसिपल विकास महाजन, सुमन मिन्हास और बीईईओ कमल सिंह ने प्राइमरी और मिडल स्कूल घराणी, प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोलका, हाई स्कूल जटकरी और प्राइमरी स्कूल पुंदला का निरीक्षण किया। इन स्कूलों के स्टॉक एंट्री और रिकॉर्ड संबंधित खामियां पाई गईं।
इस दौरान टीम ने बच्चों का शिक्षा स्तर जानने के लिए कुछ सवाल भी पूछे, जिनका बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर टीम ने बच्चों को अधिक मेहनत करने के लिए आदेशित किया। गौरतलब है कि सरकार की ओर से स्कूलों में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंस्पेक्शन विंग का गठन किया गया है। इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक एनआर शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें