फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिल्ली से मूर्तियां लाकर जागरण भवन में कीं स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली से गणेश, शंकर और शेरांवाली की मूर्तियों को लाकर भद्रकाली भलेई माता मंदिर के जागरण भवन में स्थापित करवाया। इसके अलावा मंदिर के मुख्य द्वार पर माता के विभिन्न रूपों को रंगों में कलाकारों ने उकेरा। पावन नवरात्रों को लेकर जिले के ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर, चौरासी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, जालपा देवी मंदिर और शीतला माता मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। मंदिर में पावन नवरात्रों के नौ दिन तक दोपहर के समय भंडारे लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को पार्क करने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द और मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी प्रबंधन की ओर से कमेटी के पदाधिकारियों की भी नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि पहले नवरात्रे से भलेई माता मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकीनंद दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे जो नवमीं के दिन खत्म होगा। इस उपलक्ष्य में मंदिर में हवन-यज्ञ होगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करने के लिए एसपी से आग्रह किया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जलशक्ति विभाग के कर्मी, बिजली सप्लाई सुचारू रखने के लिए बोर्ड कर्मी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों से भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें