डलहौजी (चंबा)। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल में श्रीगणेश की प्रतिमा को विराजमान किया गया। स्कूल में कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं।
डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल के द्वार पर पत्थर की शिला पर भगवान गणेश की आकृति बनी हुई है। यह आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र है। सुबह स्कूल आने वाला हर विद्यार्थी, अध्यापक और स्टाफ इस शिला के आगे शीश नवाकर दिन की शुरुआत करता है। पत्थर की यह शिला सदियों से यहां विराजमान है। स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी इसे भगवान का वरदान मानते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर स्कूल परिसर में भगवान गणेश को विराजमान किया जाता है और विशेष पूजा की जाती है। हर साल इस पर्व को स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया जाता है। विसर्जन तक रोजाना पूजा-अर्चना की जाती है। संवाद