फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुनावी मेले में करवाईं खेल गतिविधियां

Sat, 18 May 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवा रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में स्वीप टीम ने चुवाड़ी चौगान में चुनावी मेले का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदान का महत्व बताया और भारत का नक्शा बनाकर एक अनोखा प्रचार किया। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. आकाशदीप शर्मा ने बताया कि इस मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी, हिमालयन पब्लिक स्कूल, किड्स कैंप स्कूल, प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल मुख्यातिथि थे। युवाओं को प्रेरित करने के लिए खेल गतिविधियां भी करवाई गईं। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काहरी स्कूल व प्रियदर्शिनी बीएड कॉलेज के छात्रों बे बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा मटका फोड़, चेयर रेस, रस्साकशी, गतिविधियां करवाई गईं। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, विद्यालयों के शिक्षक, स्वीप टीम से बलवान , वरयाम, नीतू, मीनल, मंजू, अंजलि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीएड कॉलेज के शिक्षकों ने किया सेंटर का दौरा
चुवाड़ी (चंबा)। प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी के शिक्षकों ने पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर का दौरा किया। यहां बच्चों के साथ समय बताया और उनके शिक्षकों से उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मनोरंजन खेल और संगीत नृत्य का मनोरंजन किया और प्रशिक्षु अध्यापिका का जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें