फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जम्मू की तर्ज पर दिया जाए एसपीओ को मासिक वेतन

Sat, 02 Nov 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
एसपीओ कल्याण संघ के पदा​धिकारी बैठक करने से पूर्व। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। एसपीओ कल्याण संघ जिला चंबा की बैठक कोटी स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरैण सिंह जरयाल ने की। इसमें किहार, खैरी और तीसा सेक्टर के एसपीओ जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। साथ ही आगामी रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष नरैण सिंह जरयाल ने कहा कि सरकार की ओर से जवानों को बेहद कम वेतन दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण करने में परेशानियां पेश आ रही हैं। बताया कि जम्मू में जवानों को 22,000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल में महज 8,900 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। इतने कम वेतन में उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया कि इस बारे में वे कई बार प्रदेश सरकार से मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बैठक में मौजूद पदाधिकारी किशोरी लाल, पवन कुमार, मनोरथ, भाग सिंह, योगराज, रमेश कुमार, अशोक कुमार, प्रेमनाथ, मौसमदीन ने बताया कि वे 18,000 रुपये मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं। पिछले बीस साल से ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं, मगर सरकार वेतन में बढ़ोतरी काफी कम कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जवानों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें