फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्लैक कैप्स और हिमालयन टाइगर की टीमों ने जीते मैच

Sat, 02 Nov 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लैक कैप्स ने जालपा की टीम को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने कुरांह को नौ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में जालपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 101 बनाए। इसमें विनोद ने बीस और विवेक ने 21 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक कैप्स की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें वाजिद ने 40 और साहिल ने 25 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दिन के दूसरे मैच में कुरांह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम महज 83 रन ही बना सकी। हिमालयन टाइगर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें पंकज ने 42 और कंचन ने 23 रन बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें