चंबा। दिवाली और भैया दूज के बाद अपने घरों से बाहरी जिलों और राज्यों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम चंबा ने विशेष बसों की सुविधा दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। ये बसें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बद्दी और नालागढ़ के लिए संचालित की जा रही हैं।
निगम दिवाली से दो दिन पहले से यह सुविधा दे रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग और बस अड्डे पर काउंटर की व्यवस्था की गई है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष बसों के संचालन की अवधि रविवार तक बढ़ा दी है। हालांकि इस कारण कुछ लोकल रूट प्रभावित हुए हैं।