फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी के चालक के साथ की मारपीट, वर्दी भी फाड़ दी

Fri, 24 Oct 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कीड़ी बस स्टैंड पर ऑन ड्यूटी एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। चालक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस को दी शिकायत में चालक पवन कुमार निवासी साहो ने बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:00 बजे वह चंबा-लग्गा रूट पर बस लेकर गए।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 2:50 बजे जब वह संघेड़ा पहुंचे तो यात्री शक्ति प्रसाद निवासी पधरुई ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब वह कीड़ी बस स्टैंड पर बस लेकर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें वहां रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। उनके बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें